
Indore Priyanka Gandhi Rally : इंदौर विधानसभा चुनाव में पहली बार बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के समर्थन में रोड शो किया। इस रोड शो के समापन के मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने शहर के नागरिकों को दीपावली के पर्व की शुभकामनाएं दी।
[dgv_vimeo_video id=”882541807″]
प्रियंका गांधी का रोड शो
प्रियंका गांधी ने बुधवार को संजय शुक्ला के समर्थन में रोड शो किया इस रोड शो की शुरुआत गणेश बाग तिराहा से हुई इस रोड शो में प्रियंका गांधी एक बोलेरो रथ में सवार थी इस रथ में प्रियंका गांधी के साथ संजय शुक्ला और अंजली शुक्ला भी सवार थे पूरे रोड शो के दौरान प्रियंका लोगों के अभिवादन को स्वीकार करते हुए उन्हें हाथ हिलाते हुए आगे बढ़ रही थी। मार्ग में स्थान – स्थान पर नागरिकों के द्वारा पुष्प वर्षा कर इस रोड शो का स्वागत किया गया। यह रोड शो कुशवाहा नगर, कुशवाहा नगर मेनरोड, बाणेश्वर कुंड होते हुए बाणगंगा नाका पर आकर समाप्त हुआ।
[dgv_vimeo_video id=”882542181″]
Priyanka Gandhi's Road Show in Indore, Priyanka Gandhi Indore, Madhya Pradesh Assembly Elections Priyanka Gandhi Indore, Priyanka Gandhi Indore Road Show, Priyanka Gandhi Indore Sanjay Sharma Campaign
प्रियंका गांधी ने दी शुभकामनाएं
रोड शो समाप्त हुआ तो उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने सभी इंदौर के नागरिकों को दीपावली के पर्व की शुभकामनाएं दी । इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी संजय शुक्ला को जनता से रूबरू कराते हुए कहा कि आप इन्हें काम करने का मौका दीजिए संजय शुक्ला बेहतर काम करेंगे।
इंदौर से शकील सिकंदर की रिपोर्ट
