इंदौर में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मामला दर्ज

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज़ कर आरोपी युवक की तलाश शुरु कर दी है।
indore news

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शादी का झांसा देकर फिर एक महिला का शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। जिसमे पीड़िता ने थाने आकर आपबीती सुनाई ओर पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जनाकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच ने बताया कि इंदौर कि एमआईजी थाने में एक युवती ने शिकायत दर्ज़ करवाते हुए बताया कि उसके साथ ही काम करने वाले एक युवक ने शादी का झांसा देते हुए दुष्कर्म किया हैं।

मामले की जानकारी देते हुए एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि एक पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज़ करवाते हुए बताया कि साल 2017 में मेरे साथ टेलीप्राफामेंस कंपनी में काम करने वाले युवक से जान पहचान हो गई थी। जान पहचान होने के बाद युवक युवती को उज्जैन लेकर गया था। जहां युवक ने युवती से शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी से वह शादी करने की बात कहती तो वह हर बार टाल देता था।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

आरोपी ने उससे शादी करने का आश्वासन दिया था और लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। लेकिन अब उसने शादी करने से फिर इंकार कर दिया। फ़िलहाल पीड़िता की शिकायत पर एमआईजी थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज़ कर आरोपी युवक की तलाश शुरु कर दी है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1021727423″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews