इंदौर में कमलनाथ ने बीजेपी का एक बड़ा विकेट गिराया

इंदौर में कमलनाथ ने बीजेपी का एक बड़ा विकेट गिराया

आकाश धौलपुरे/इंदौर। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी के इन तमाम बयानों के बीच कि सरकार अल्पमत की है ,कभी भी गिर सकती है, कांग्रेस कमजोर है एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। इंदौर के राऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बीजेपी के बड़े नेता शंकर यादव ने कमलनाथ के सामने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। चार बार के पार्षद और एमआईसी मेंबर रहे शंकर यादव पूर्व महापौर और वर्तमान बीजेपी विधायक मालिनी गौड़ के दाएं हाथ माने जाते हैं। उनके कांग्रेस में जाने से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है।

दरअसल इस बात के कयास काफी दिन से चल रहे थे कि शंकर यादव कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। मंत्री जीतू पटवारी इसमें मध्यस्थता कर रहे थे और उनकी एक मुलाकात कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से पहले भी करा चुके थे । इस बात की सूचना मिलते ही मालिनी गौड़ ने गुरूवार को पुरजोर कोशिश की थी कि शंकर यादव बीजेपी छोड़कर नहीं जाए, लेकिन उनके सारे प्रयास असफल रहे और शंकर यादव अंततः कांग्रेस के हो गए। शंकर यादव के साथ-साथ बीजेपी के एक वरिष्ठ अल्पसंख्यक नेता उस्मान पटेल ने भी कांग्रेस जॉइन की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews