
Indore Crime News : इंदौर के रेसिडेंसी इलाके में चोरों की कोशिश नाकाम रही। बता दें कि चोरों ने खाली पड़े मंत्री के शासकीय आवास में घुसकर चंदन के पेड़ काटने को काटने की कोशिश की। इस दौरान पड़ोसियों के जागने पर चोर मौके से फरार हो गए। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पड़ोसियों ने संयोगितागंज थाने में शिकायत दर्ज करवाया है।
थाना प्रभारी ने दी ये जानकारी
मामले को लेकर संयोगितागंज थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि घटना बीती रात की है, जहां मंत्री के खाली पड़े आवास में चोर घुसे। जिसके बाद चोरों ने कुछ पेड़ों को काट दिया। तभी हलचल की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने थाने में इसकी सूचना दी लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही चोर वहां से फरार हो चुके थे।
चोरों की तलाश जारी
आगे तहजीब काजी ने कहा कि एक महीने पहले भी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोरों को पकड़ा गया था। वहीं, हाल ही में हुई घटना के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं। जिसके आधार पर अब चोरों की तलाश की जा रही है। साथ ही, उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द-से-जल्द मंत्री के घर पेड़ काटने वाले चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
[dgv_vimeo_video id=”846239110″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

