इंदौर में इस शख्स ने अमिताभ बच्चन को पीछे छोड़ा, सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल

इंदौर में इस शख्स ने अमिताभ बच्चन को पीछे छोड़ा, सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मिनी मुंबई यानि प्रदेश की आर्थिक राजधानी अब देश की आर्थिक राजधानी होने की राह पर चल पड़ी है। और अपने पहले ही पड़ाव पर मिनी मुंबई के कोल कारोबारी ने देश के बिग बी याने अमिताभ बच्चन को टक्कर देकर उन्हें पीछे छोड़ दिया है।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं इंडिया इंफोलाइन्स प्रायवेट लिमिटेड हुरून (IIFL Hurun) की, जिसने हाल ही में एक हजार करोड़ से ज्यादा संपत्ति वाले भारत के कुल 953 अमीरों की सूची जारी की है। इसमें पहली बार इंदौर के एक कोल कारोबारी शामिल किए गए हैं। जानकारी के अनुसार उनके पास करीब 1200 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इन कोल कारोबारी का नाम विनोद अग्रवाल है जो अब देश के 953 चुनिंदा अमीरों में से एक हैं।

आईआईएफएल हुरून की सूची में 679 वें नंबर पर काबिज विनोद अग्रवाल (vinod agrawal) ने बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh bachchan) और जया बच्चन 732 वें नम्बर 1100 करोड़ रुपए को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि फेहरिस्त में मुकेश अम्बानी (mukesh ambani) नम्बर 1 पर काबिज हैं।

बता दें कि इंदौर के विनोद अग्रवाल मूलतः हरियाणा के रहने वाले हैं और कई साल पहले इंदौर आये थे। 15 साल की उम्र से ही उन्होंने कारोबार शुरू कर दिया था। फिलहाल, इंदौर के विनोद अग्रवाल सहित इंदौर को मिली इस कामयाबी के बाद अब उन कारोबारी घरानों को भी एक लक्ष्य मिल गया है कि वो देश के अमीरों को टक्कर दे सकें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews