इंदौर के इस वीडियो ने ऐसे बढ़ाया स्वच्छता वारियर्स का हौंसला, देखे वीडियो

इंदौर के इस वीडियो ने ऐसे बढ़ाया स्वच्छता वारियर्स का हौंसला, देखे वीडियो

इंदौर।आकाश धौलपुरे।

इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की बढ़ती संख्या के बीच जहां प्रदेश के मुखिया ने मंगलवार को कोरोना वारियर्स (कोरोना कमांडो) के प्रतिनिधियो से फ़ोन पर बात कर उनके द्वारा संकट की घड़ी में किये जा रहे कार्यो की सरहाना की थी। वही अब आम लोग भी कोरोना वारियर्स याने डॉक्टर्स, नर्स, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी, जनसेवक सहित अधिकारियों व कर्मचारियों का हौंसला बढ़ा रहे है। वीडियो इंदौर के सिंगापुर ग्रीनव्यू कॉलोनी का है जहाँ एक परिवार ने डोर टू डोर कचरा उठाने वाले कर्मचारियों का अनूठे अंदाज में स्वागत किया। दरअसल, इंदौर के ग्रीनव्यू कालोनी में रहने वाले सेंगर परिवार ने स्वच्छता सैनिक याने कि गाड़ी के ड्राइवर और सफाई करने वाले कर्मचारी का सम्मान किया। थाली में गुलाब की पंखुड़ियों को दूर से ही उड़ाकर पहले तो सत्कार किया गया और फिर परिवार की छोटी बेटी नैंसी सेंगर ने वारियर्स का गुलाब के फूलों से स्वागत कर उनकी पूजा और सम्मान भी किया। दरअसल, कोरोना की दहशत के आगे इंदौरवासियों का विश्वास कोरोना वारियर्स पर बढ़ा है और इसी का परिणाम है कि सबकी जान की रक्षा करने वाले वारियर्स का हौंसला लोग अपने ही अंदाज में बढ़ा रहे है। बताया जा रहा है कि ये परिवार इंदौर के एक पुलिसकर्मी का है जो ये जानता है कि इस समय शहर व देश के लिए कैसे वारियर्स अपनी जान पर खेलकर लोगो की जिंदगी बचाने में जुटे है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि शहर के वो रहवासी क्यों उन वारियर्स की मेहनत को मुक्कमल अंजाम तक नही पहुंचने देना चाहते है ? क्या उन्हें खुद से और अपने परिवार के साथ शहर से प्यार नही है, क्यों वो डॉक्टर्स और प्रशासन की मेहनत पर पानी फेरना चाह रहे जबकि उन्हें पता है कि कोरोना से बचाव ही सबसे पहली सुरक्षा है फिर बात किसी शख्स की जांच की ही क्यों ना हो।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews