लकवाग्रस्त पिता को पीठ पर लाद कर दर-दर भटक रहा ये युवक, वीडियो वायरल

लकवाग्रस्त पिता को पीठ पर लाद कर दर-दर भटक रहा ये युवक, वीडियो वायरल

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। शहर से एक मार्मरिक तस्वीर सामने आई है, जहां अपनी फरियाद लेकर एक बेटा अपने पिता को पीठ पर लाध कर इंदौर निगम आयुक्त से मिलने पहुंचा है। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल,मामला शहर के बाणगंगा क्षेत्र का है जहां अपनी गाय को छुड़वाने के लिए एक युवक अपने पिता को पीठ पर लाधते हुए कार्यालय पहुंचा था। बताया जा रहा है कि निगम प्रशासन के कर्मचारियों ने फरियादी की गाय को बंधक बना लिया है, जिसके चलते उसके परिवार के उपर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

वीडियो में युवक कह रहा है कि उसकी गाय निगम वालों ने अपने कब्जे में ले ली है। गाय का दूध बेचकर फरियादी अपना और अपने घरवालों का पेट पालता है। आगे उसके बताया कि उसके पिता लकवा से ग्रस्त है और वो चल नहीं पाते है। जब से गाय को कर्मचारियों ने पकड़ा है तब से जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। आगे उसने बताया कि गाय को छुड़ाने की फरियाद लेकर वो महापौर के पास भी गया था, साथ ही पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के सामने भी उसने अपनी शिकायत रखी थी पर कुछ नहीं हो सका।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews