पुलिस रेडियो कंट्रोल रूम में पदस्थ टी आई ने आत्महत्या, डिप्रेशन का थे शिकार

indore news

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट।  इंदौर पुलिस रेडियो कंट्रोल रूम में पदस्थ टी आई पुष्पेंद्र सिंह ने रविवार को आत्महत्या कर ली, कंट्रोल रूम मे पदस्थ 51 साल के टी आई पुष्पेंद्र सिंह ने घर मे ही जहर खा लिया, उन्हे परिजन तत्काल इलाज के लिए सी एच एल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, पुलिस जांच में सामनें आया है, पुष्पेंद्र सिंह लंबे समय से डिप्रेशन में थे, और माना जा रहा है की उसी के चलते उन्होंने यह जानलेवा कदम उठाया है, घटना से परिजन सदमें में है, वही परिजन कुछ भी बोल पाने की स्थति में नहीं है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews