अपराधियों का अब भागना मुश्किल, टायर किलर स्पाइक रोकेंगे रास्ता, पुलिस कमिश्नर ने बताई खासियत

पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने बताया ये बहुत शार्प है, हम इसके प्रयोग के लिए अपने अधिकारियों कर्मचारियों को ट्रेंड कर रहे हैं , किसी भी आकस्मिक स्थिति में इसका प्रयोग अपराधी को पकड़ने में कारगर साबित होगा। 
Tire killer spikes Indore

मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर की पुलिस भी अपराधियों को पकड़ने के लिए अब व्यावसायिक और आधुनिक तरीके प्रयोग कर रही है, कुछ दिन पहले ड्रोन से अपराधियों को पकड़ने का सिलसिला शुरू करने के बाद अब पुलिस ने टायर किलर स्पाइक्स मंगवाए है अब अपराधी का भागना मुश्किल हो जाएगा।

मध्य प्रदेश पुलिस के तेज तर्रार अफसर, इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह अब अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एक नया प्रयोग शुरू करने जा रहे हैं, अब से यदि किसी अपराधी ने वारदात करने के बाद पुलिस की नगर से बचकर भागने का प्रयास किया तो संभव नहीं पो पाएगा , पुलिस ने इसके इंतजाम कर लिए है।

इंदौर पुलिस अब वाहनों से भागने वाले बदमाशों को रोकने के लिए टायर किलर स्पाइक्स का प्रयोग करेगी, मध्य प्रदेश में पहली बार हो रहे इस तरह के प्रयोग से अब अपराधियों को पकड़ना आसान होगा, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने आज मंगलवार को अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में इसका डेमो देखा।

थ्रो करते ही सड़क पर बिछ गया टायर किलर स्पाइक

नुकीले और कांटेदार टायर किलर स्पाइक्स को एक पुलिस कर्मी ने एक हाथ से सड़क पर थ्रो किया और वो पल भर में बिछ गया, अब जैसे ही कोई वाहन इसके ऊपर से निकलेगा तो उसका इसे पार करना संभव होगा, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने बताया कि इसका उपयोग इमरजेंसी में किया जाएगा।

टायर पंचर होते ही रुक जाएगी गाड़ी 

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि यदि कोई अपराधी शहर से भाग रहा है, पुलिस की चैकिंग तोड़कर भाग रहा है तो हमारा पुलिस अधिकारी सड़क पर टायर किलर स्पाइक्स बिछाकर उसे आसानी से रोक पाएगा, क्योंकि इसके नुकीले कांटे उसकी गाड़ी के टायर को एकसाथ पंचर कर देंगे जिससे गाड़ी वहीं रुक जाएगी और पुलिस पार्टी उसे गिरफ्तार कर लेगी।

अगले सप्ताह से शुरू होगा उपयोग 

पुलिस कमिश्नर ने बताया अभी हमने चार टायर किलर स्पाइक्स बुलवाए हैं जल्दी ही 100 और मंगवाएंगे, इसका उपयोग अगले सप्ताह से शुरू करेंगे, ये बहुत शार्प है, हम इसके प्रयोग के लिए अपने अधिकारियों कर्मचारियों को ट्रेंड कर रहे हैं , किसी भी आकस्मिक स्थिति में इसका प्रयोग अपराधी को पकड़ने में कारगर साबित होगा।

शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews