
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां आपराधिक मामलों के थमने का नाम ही नहीं है। जिसका एक ताजा उदाहरण आज ही सामने आया है। जब एक फरियादी ने थाने पहुंचकर लूट की घटना के संबंध में केस दर्ज करवाया है। फिलहाल, पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
तेजाजी नगर का मामला
दरअसल, मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है। जब एक फरियादी पुलिस स्टेशन पहुंचकर खुद के साथ हुई घटना की शिकायत दर्ज कराई। जिसमें इसके अनुसार यह लूट की घटना लग रही है। जिसे गंभीरता से लेते हुए टीम का गठन किया गया और मुखबिर तंत्र भी एक्टिव कर दिए गए हैं, ताकि आरोपी किसी भी हालत में बचने ना पाए।
DCP ने दी ये जानकारी
वहीं, डीसीपी विनोद मीणा ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। साथ ही, फरियादी द्वारा बताए गए घटनास्थल पर CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिनमें से एक फुटेज में पाया गया कि एक स्विफ्ट में कुछ लड़के सवार हैं, जिन्हें आइडेंटिफाई कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।
[dgv_vimeo_video id=”997662527″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

