
इंदौर, आकाश धोलपुरे
जल संसाधन मंत्री मंत्री तुलसी सिलावट के भाई का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। सुरेश सिलावट का फेसबुक हैक करने का मामला सामने आया है। हैकर ने अकाउंट हैक करने के बाद कई लोगो से पैसों की मांग की। कुछ लोग उनके नाम पर पैसे भेज भी चुके हैं। इस बात की जानकारी खुद सुरेश सिलावट ने दी है।
बता दें कि सुरेश सिलावट उच्च शिक्षा, इंदौर संभाग, इंदौर में अतिरिक्त संचालक हैं और उन्होने एक पोस्ट कर अपना फेसबुक अकाउंट हैक हो जाने की जानकारी दी है। उन्होने लिखा है कि मेरा फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है या किसी ने मेरे नाम से फर्जी आईडी बना ली है और लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं। उन्होने अपील की कि मेरे नाम पर यदि कोई आपसे पैसे मांगे तो किसी प्रकार का लेनदेन न करें और मुझे इसकी सूचना दें।

लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

