चकमा देकर डिक्की से उड़ाए 2 लाख, घटना सीसीटीवी में कैद, डीआईजी ने जताई गिरोह पर आशंका

चकमा देकर डिक्की से उड़ाए 2 लाख, घटना सीसीटीवी में कैद, डीआईजी ने जताई गिरोह पर आशंका

इंदौर, आकाश धोलपुरे| इंदौर (Indore) में इन दिनों दो पहिया वाहनों की डिक्की से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह (Theif Gang) सक्रिय है और ये ही वजह है कि शहर में बीते 3 दिनों में गाड़ियों की डिक्की से लूट करने के मामले में हैट्रिक बन गई है। ताजा घटना इंदौर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र की है जहां एक बर्तन व्यापारी के नौकर की गाड़ी की डिक्की से दो लाख रुपये गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि बर्तन व्यापारी का नौकर गोवर्धन, जब सरवटे बस स्टैंड पर खड़ा था तभी पता पूछने के बहाने उसे एक महिला ने बुलाया और जब गोवर्धन महिला से बात कर रहा था तभी दो युवको ने डिक्की खोलकर दो लाख रुपये लूट लिए और भाग खड़े हुए।

जानकारी के मुताबिक पूरी घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है और इंदौर में ये तीन दिन में तीसरी घटना है और घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई| जिसके बाद पुलिस बदमाशो की तलाश में जुट गई है। इधर, डीआईजी हरिनारायणचारि मिश्र ने घटना के संबंध में कहा कि जल्द ही मामले दोषियों को गिरफ्त कर लिया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews