
Indore News : ऑपरेशन प्रहार के तहत शहर पुलिस और इंदौर क्राइम ब्रांच रोजाना कार्रवाई कर रही है और नतीजा अवैध रूप से मादक पदार्थ के साथ आरोपियों को पकड़ा भी जा रहा है। क्राइम ब्रांच ने बीते दिन भी दो आरोपियों को 33.66 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा है।
शहर में इन दिनों पुलिस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है इसी श्रृंखला में क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए मुजाहिद निवासी गंगा नगर इन्दौर, राहुल निवासी राज नगर इन्दौर स्थायी ग्राम राणायरा आगर को गिरफ्तार किया है।
पकड़े जाने के बाद आरोपियों ने अवैध मादक पदार्थ ड्रग्स से लाना बताया जिस पर क्राइम ब्रांच टीम ने दबिश दी लेकिन टीम को आरोपी नही मिले जिस पर सम्बंधित थाने को इसके बारे में बता दिया गया है जैसे ही उस व्यक्ति की गिरफ्तारी होगी कार्रवाई की जाएगी।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”1017900884″]
