इंदौर के पुलिसकर्मी के साथ गाली गलौच का वीडियो हो रहा जमकर वायरल

इंदौर के पुलिसकर्मी के साथ गाली गलौच का वीडियो हो रहा जमकर वायरल

इंदौर, आकाश धोलपुरे। शहर में आज पुलिस और आम नागरिक के बीच गुत्थमगुत्थी का एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना इंदौर के आजाद नगर पुलिस थाना क्षेत्र की है, जहां के मूसाखेड़ी क्षेत्र में कल शाम को एक पुलिसकर्मी के साथ आम जनता का जमकर विवाद हो गया।

— MP Breaking News (@mpbreakingnews) September 15, 2020

हालांकि विवाद की शुरुआत की वजह अब तक सामने नही आ पाई है लेकिन इसके बाद आम नागरिक और पुलिस वालों के बीच में जमकर गाली-गलौज भी हुई और एक समय तो धक्का मुक्की की स्थिति बन गई। आजाद नगर पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है फिलहाल, ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews