पश्चिम क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल स्पर्धा का हुआ आयोजन, 768 खिलाड़ी हुए शामिल, अंतिम चरण में पहुंची ये 4 टीम

पश्चिम क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल स्पर्धा का हुआ आयोजन, 768 खिलाड़ी हुए शामिल, अंतिम चरण में पहुंची ये 4 टीम

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। पश्चिम क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल स्पर्धा (West Zone Inter University Women’s Basketball Tournament) का आयोजन बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में हुआ है। प्रतियोगिता 8 नवंबर से शुरू हो चुकी है और 11 नवंबर को इसका समापन होगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में 4 राज्यों से 64 विश्वविद्यालय और 768 खिलाड़ी शामिल हुए हैं। इस टूर्नामेंट में 120 प्रशिक्षक और प्रबंधक भी भाग ले रहे हैं। आज टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग राउन्ड का आयोजन हुआ, जिसमें 4 टीम फाइनल तक पहुँच चुकी है।

यह भी पढ़ें…T20 सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद पाकिस्तानी PM के ट्वीट ने मचाया बवाल, जमकर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व कप्तान महिला बास्केटबॉल टीम डॉ सुमन शर्मा, श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति पुरुषोत्तम दास जी पसारी, कुलपति डॉ उपिंदर धर, बास्केटबॉल ट्रस्ट के आद्यक्ष डॉ एस.के.बंडी, वैष्णव विद्यापीठ न्यास के सचिव कमल नारायण जी भुराडिया  और एफआई सचिव कुलविंदर सिंह गिल द्वारा किया गया। इसके अलावा इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ सुप्रज्ञ ठाकुर और आयोजन सिमिटी के सचिव विश्राम यादव भी मौजूद रहें।

[dgv_vimeo_video id=”769522819″]

गुरुवार को आयोजित हुए क्वालफाइंग राउन्ड के मुकाबले में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने मुंबई विश्वविद्यालय, स्वर्णिम गुजरात ने राजस्थान विश्वविद्यालय, आईटीएम ग्वालियर ने सवित्रीबाई फुले (पुणे) और एलएमएनआईपी ग्वालियर ने आरटीएमएनयू नागपुर को कड़ी टक्कर देकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। इसी के साथ मध्यप्रदेश के तीन विश्वविद्यालयों ने अंतिम 4 में अपनी जगह बना ली है।

खिलाड़ियों को कोई भी परेशानी ना हो इसका पूरा इंतजाम किया गया है। भोजन से लेकर विश्राम तक की सुविधा पर जोर दिया गया है। आने-जाने के लिए बस भी प्रदान की गई है। इतना ही नहीं खिलाड़ी इंदौर के व्यंजनों का भुरपुर आनंद भी 56 दुकान और सराफा पर ले रहे हैं। स्वच्छता का भी पूरा ख्याल रखा गया है। स्पर्धा के अंतिम चरण का आयोजन कल होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews