
इंदौर, आकाश धोलपुरे। अक्सर ससुराल में बहू पर अत्याचार के मामले सामने आते रहते हैं, हालाँकि महिला से जुड़ा कानून बन जाने के बाद घरेलू हिंसा के मामलों में कमी आई है बावजूद इसके कुछ लोग आज भी समाज में ऐसे हैं जिन्हें ना समाज की चिंता है और ना कानून का भय, इंदौर प्रशासन के सामने आया विधवा बहू का एक मामला इसका ताजा उदाहरण है।
इंदौर कलेक्ट्रेट कार्यालय (indore district administration) अपनी फरियाद लेकर पहुंची निशा गोस्वामी की आंसुओं से भरी आंखे उसको दी जा रही प्रताड़ना (atrocities on widowed daughter-in-law) को बताने के लिए काफी है। शिकायती आवेदन में निशा ने बताया कि कुछ समय पहले उसके पति ने आत्महत्या कर ली थी। उसकी मौत के बाद से मेरी सास, ससुर, देवर की नजर मेरे मकान पर है जिसे मेरे पति के खून पसीने की कमाई से बनाया है।
ये भी पढ़ें – कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA में 3% की वृद्धि, मई में कितनी बढ़कर मिलेगी सैलरी, देखें कैलकुलेशन
ससुराल वाले मेरे साथ मारपीट करते हैं, मकान को जबरन बेचना चाहते हैं, मेरे सास ससुर देवर मुझे घर से निकालना चाहते हैं, ऐसे में मैं अपने बच्चों को लेकर कहाँ जाऊं। निशा ने उसे और उसके बच्चों को जान का खतरा बताया है। उसने कहा कि उसने पुलिस थाने में भी शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं की।
ये भी पढ़ें – MP Weather: फिर दिखेगा मौसम में बदलाव, नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव, 15 जिलों में हीट वेव अलर्ट
महिला पर हुये जुल्मों की कहानी सुनकर अपर कलेक्टर राजेश राठौड़ ने मामले की जांच एसडीएम को जांच सौंप दी और वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए। अब देखना ये होगा कि ससुराल की प्रताड़ना झेल रही विधवा बहू की प्रशासन कितनी जल्दी और क्या मदद करता है?
ये भी पढ़ें – भाजपा नेता का सोनिया को पत्र, दिग्विजय पर लगाम नहीं लगाई तो कांग्रेस को ढूंढते रह जाओगे
[dgv_vimeo_video id=”703620964″]
[dgv_vimeo_video id=”703621102″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

