2 साल की बेटी के साथ हौज में कूदी महिला, ससुराल वालों के तानों से थी परेशान

mp news

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर (Indore) में एक महिला ने अपनी 2 साल की बेटी के साथ हौज में कूदकर जान दे दी है। महिला के मायके वालों का कहना है कि वह अपने ससुराल वालों के तानों से परेशान थी, जिस वजह से उसने यह कदम उठाया।

यह घटना इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र की है। यहां पर 25 वर्ष की महिला अपनी 2 साल की बेटी के साथ हौज में कूद गई। महिला ने बेटी को साड़ी से पेट पर बांध लिया था और छलांग लगा दी। 5 साल पहले उसकी शादी हुई थी और ससुराल वालों को बेटा चाहिए था। पहली डिलीवरी में महिला को बेटी हुई थी, जिसके बाद उसे अक्सर ताने मारे जाते थे। दो साल पहले दूसरी बेटी हुई तो परिवार के ताने और भी बढ़ गए और जब यह पता चला कि दूसरी बेटी का मानसिक विकास पूरी तरीके से नहीं हुआ है तो वह महिला को प्रताड़ित कर रहे थे।

Must Read- Bhopal: जिसे माना बेटा वो ही निकला हैवान, 78 साल की बुजुर्ग महिला से की दरिंदगी

परिवार की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने आत्महत्या का कदम उठाया। महिला के भाई का कहना है कि बीती रात उसका फोन आया था उसने हालचाल पूछा और फोन काट दिया। भाई ने भी वापस फोन नहीं लगाया और सुबह जानकारी मिली कि उसकी मौत हो गई है। भाई ने बताया कि महिला अपनी छोटी बेटी का इलाज भी करा रही थी लेकिन ससुराल वाले लगातार उसे परेशान कर रहे थे।

वहीं महिला के ससुराल वालों का कहना है कि सुबह बहू बेटे के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और कमरे में रानी और छोटी बेटी रिया नहीं थी। इसके बाद परिवार वालों ने आसपास ढूंढा, दोस्तों रिश्तेदारों के यहां फोन लगाए लेकिन कोई भी जानकारी नहीं मिली। इसके बाद मां और बेटी का शव भंडारी अस्पताल के पास कस्तूरबा गार्डन की हौज से मिला। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों के शव को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews