Indore में बेहद शर्मनाक मामला, नाबालिग देवर ने भाभी के साथ किया छेड़छाड़, बनाई वीडियो

indore police

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में बेहद शर्मनाक मामला समाने आया है। जहां एक महिला ने तिलक नगर पुलिस थाने में अपने नाबालिग देवर के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत छेड़छाड़ के विभिन्न धाराओं में मामला को दर्ज कर लिया है।

महिला ने दर्ज कराई शिकायत

इंदौर के तिलक नगर में रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। इस दौरान महिला ने बताया कि उसका कुछ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था और उसी आधार पर वह महिला को ब्लैकमेल कर रहा था।

वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

घटना को लेकर एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरोपी अपनी भाभी को साथ रखने को लेकर ब्लैकमेल कर रह था। इस दौरान आरोपी के द्वारा महिला का उसके पति के साथ संबंध बनाने का एक वीडियो बना लिया गया था, जिसके जरिए वह अपनी भाभी को ब्लैकमेल कर रहा था। फिलहाल, पुलिस द्वारा छेड़छाड़ के विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दिया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”936677176″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews