35 वर्षीय रैपर और पूर्व मेयर बालेन शाह बने नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री, पद और गोपनीयता की शपथ ली

नेपाल में पिछले साल हुए Gen-Z विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए आम चुनाव हुए थे। इस चुनाव में बालेन शाह की पार्टी RSP ने प्रचंड जीत हासिल की है। RSP ने बालेन को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया था।
Balen Shah became Nepal's youngest Prime Minister

Balen Shah became Nepal’s youngest Prime Minister

काठमांडू के पूर्व मेयर और मशहूर रैपर बालेन शाह ने आज 27 मार्च 2026 को नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है, इसी के साथ वे मात्र 35 वर्ष की आयु में प्रधानमंत्री बनने वाले नेपाल के सबसे युवा नेता भी बन गए, राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई,  समारोह में उपराष्ट्रपति राम सहाय प्रसाद यादव, मुख्य न्यायाधीश प्रकाश मान सिंह राउत और पूर्व प्रधानमंत्रियों समेत कई दिग्गज मौजूद रहे।

बालेन शाह की पार्टी RSP (राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी)  ने 5 मार्च को हुए चुनाव में 275 में से 182 सीटें जीतकर इतिहास रचा था, आरएसपी बालेन को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया था और इस प्रचंड जीत के साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री पद की जिममेदारी सौंपी गई, राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने संविधान के अनुच्छेद 76 (1) के तहत राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के संसदीय दल के नेता बालेन को प्रधानमंत्री नियुक्त किया था, आज उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

..और अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को गले लगा लिया

शपथ समारोह राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में हुआ, बालेन के साथ उनके मंत्रिमंडल का भी शपथ ग्रहण हुआ इस दौरान बालेन शाह ने नेपाली टोपी लगाई हुई थी, ये शपथ ग्रहण काफी खास रहा, बालेन शाह के पास वाली कुर्सी पर नेपाल की कार्यकारी पीएम सुशला कार्की बैठी हुई थीं। खास बात यह रही कि यह शपथ हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई, जहां सात शंखनादकों ने शंख बजाकर कार्यक्रम की शुरुआत की, इसे शुभ और मंगल का प्रतीक माना जाता है, शपथ के बाद एक बेहद भावुक पल देखने को मिला जब उन्होंने अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को गले लगा लिया।

बालेन शाह ने रिकॉर्ड वोटों से के पी शर्मा ओली को हराया

गौरतलब है कि बालेन शाह इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले हैं, मशहूर रैपर भी है और 2022 में काठमांडू के मेयर भी रह चुके हैं उन्होंने रिकॉर्ड वोटों से के पी शर्मा ओली को हराया है अब वे देश के 47वें प्रधानमंत्री बने हैं, 35 वर्षीय बालेन मधेश क्षेत्र से आने वाले पहले प्रधानमंत्री भी बन गए हैं। उनकी पार्टी को दो-तिहाई बहुमत मिला उनकी जीत नेपाल की राजनीति में बड़े बदलाव के तौर पर देखी जा रही है।

PM Modi ने दी बालेन शाह को दी बधाई 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए X पर लिखा- नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बालेन शाह हार्दिक बधाई। आपकी नियुक्ति नेपाल की जनता द्वारा आपके नेतृत्व पर जताए गए भरोसे को दर्शाती है। मैं भारत-नेपाल की मित्रता और सहयोग को दोनों देशों की जनता के पारस्परिक लाभ के लिए नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं।”

नेपाल सरकार का मंत्रिमंडल

  • बालेंद्र शाह- प्रधानमंत्री
  • स्वर्णिम वागले- उपप्रधानमंत्री और वित्त मंत्री
  • शिशिर खनल- विदेश मंत्री
  • सुदान गुरुंग- गृह मंत्री
  • प्रतिभा रावल- केंद्रीय मामले और सामान्य प्रशासन मंत्री
  • खड़का राज पौडेल- पर्यटन मंत्री
  • अमरेश सिंह- उद्योग मंत्री
  • सुनील लमसल- भौतिक अवसंरचना, परिवहन और शहरी विकास मंत्री
  • गीता चौधरी- कृषि और पशुधन विकास के साथ-साथ जंगल और पर्यावरण मंत्री
  • सस्मित पोखरेल- शिक्षा, विज्ञान और तकनीक और खेल मंत्री
  • निशा मेहता- स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्री
  • सीता बड़ी- महिला, बाल और वरिष्ठ नागरिक मंत्री
  • सोबिता गौतम- कानून मंत्री
  • बिराज भक्त श्रेष्ठ- ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्री
  • बिक्रम तिमिलसिना- सूचना और संचार मंत्री
  • दीपक कुमार शाह- श्रम और रोजगार मंत्री
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews