USA: बर्फ की झील में फोटो लेना भारतीय मूल के दंपती को पड़ा भारी, हादसे में 3 लोगों की मौत, पढ़ें पूरी खबर

Bhopal- Elderly woman dies of hunger

USA : अमेरिका में बर्फ की झील में भारतीय मूल के दंपती की मौत हो गई, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। बता दें इस हादसे के दौरान उनकी दो बेटियां भी मौजूद थी लेकिन उनकी जान बच गई। घटना के बाद बेटियों को एरिजोना स्थित बाल सुरक्षा विभाग के संरक्षण में रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, ये दंपती जमी हुआ झील के ऊपर फोटो ले रहे थे तभी अचानक बर्फ टूट गई और हादसा हो गया। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

दो दिन बरामद किया गया शव

दरअसल, नारायण मुद्दन और उनकी पत्नी हर्षिता मुद्दन अपने एक मित्र गोकुल और उनके परिवार का साथ घूमने निकले थे। जहां मेडिसिटी एरिजोना स्थित वुड कैनयान लेक का बर्फ टूटने के कारण तीनों हादसे का शिकार हो गए। जब तक उनकी मदद के लिए कोई पहुंचता तब तक काफी देर हो चुकी थी। जब बचाव दल ने हर्षिता को पानी से निकाला तो उनकी मौत हो चुकी थी। बता दें शव को दो दिन बरामद किया गया।

गोद लेने के लिए आए आगे लोग

वहीं, हादसे में दंपती के दो नाबालिग बच्चियों के संरक्षण के लिए बाल सुरक्षा विभाग को बुलाया गया। बता दें दोनों बच्चियों को गोद लेने के लिए कुछ लोग खुद सामने आगे आ रहे हैं। दोनों बच्चियों की उम्र महज 7 और 12 साल है। साथ ही, आपको बता दें कि हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए GoFundMe अनुदान संचय के माध्यम से USD 5 लाख से अधिक पैसे जुटाए जा चुके हैं जो कि दोनों बच्चियों के भविष्य के लिए उनके नाम पर जमा किए जा रहे हैं।

जॉन पैक्सटॉन ने कहा ये..

हादसे को लेकर जॉन पैक्सटॉन ने बताया कि 26 दिसंबर को तीन परिवार, जिसमें 6 वयस्क और पांच बच्चे थे वो बर्फीली सड़क का आनंद लेने के लिए घाटी में गए थे। तभी वो वहां पर फोटो लेने लगे इसी दौरान अचानक जमी हुई झील टूट गई और इनमें से तीन लोग माइनस 30 डिग्री के पानी में गिर गए। जिसके बाद आनन- फानन में मौके पर तैनात कर्मियों को झील पर बुलाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews