इमरजेंसी कॉल आते ही जांच में जुटी पुलिस, सच्चाई जान घूम गया माथा!

इमरजेंसी कॉल आते ही जांच में जुटी पुलिस, सच्चाई जान घूम गया माथा!

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इमरजेंसी कॉल पहुंचने पर पुलिस तुरंत फोन करते हुए मौके पर पहुंचती है। ताकि जिस व्यक्ति ने इमरजेंसी में उन्हें बुलाया है वह उसकी मदद कर सकें। हाल ही में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां इमरजेंसी कॉल मिलने के बाद पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची। लेकिन सच्चाई जानने के बाद हैरान हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को यह पता चला कि यह कॉल किसी व्यक्ति ने नहीं बल्कि चिड़ियाघर के बंदर ने किया था।

इमरजेंसी कॉल आने पर जांच पड़ताल के लिए चिड़िया घर पहुंची पुलिस ने यह देखा कि बंदर ने उन्हें इमरजेंसी कॉल लगा दी थी। इस घटना को खुद ही पुलिस ने ऑफिशियल फेसबुक पेज से साझा किया है।

Must Read- मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा का ऐलान- MP के आदिवासी बच्चों को सिखाई जाएगी फिल्म मेकिंग

पूरा मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया के san Luis Obispo County का है। यहां इमरजेंसी नंबर 911 पर पुलिस को एक कॉल आया। कॉल आते ही डिस्कनेक्ट भी हो गया, पुलिस ने संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं आया। कॉल लोकेशन चिड़ियाघर की थी इसलिए पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने चिड़ियाघर के कर्मचारियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि यहां पर कोई भी आपातकालीन स्थिति नहीं बनी है और ना ही किसी ने इमरजेंसी कॉल लगाया है। हालांकि, कुछ देर बाद सच सामने आया और यह पता चला कि कॉल चिड़ियाघर के बंदर ने की थी। चिड़ियाघर में मौजूद ये बंदर Capuchin प्रजाति का है जो स्वभाव से काफी जिज्ञासु है।

कर्मचारियों ने यह जानकारी दी कि जिस वक्त पुलिस को यह कॉल मिला उस वक्त बंदर चिड़ियाघर में खुला घूम रहा था। उसने लोगों को फोन नंबर डायल करते हुए देखा है, इसीलिए हो सकता है कि उसी ने 911 नंबर डायल कर पुलिस को इमरजेंसी कॉल लगा दिया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews