सिडनी के बोंडी बीच पर अंधाधुंध फायरिंग, 10 लोगों की मौत की खबर, प्रधानमंत्री अल्बनीज ने जताया दुख

ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी के बोंडी बीच पर अचानक से अंधाधुंध फायरिंग हुई जिसकी वजह से आसपास भगदड़ मच गई। इस घटना में 10 लोगों के मारे जाने और कई के घायल होने की खबर सामने आई है।
Bondi Beach Shooting

ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी से एक बड़ी खबर सामने आई है यहां बोंडी बीच पर अचानक से अंधाधुंध फायरिंग की गई जिसकी वजह से आसपास भगदड़ मच गई। इस घटना में 10 लोगों के मारे जाने और कई के घायल होने की खबर सामने आई है। पुलिस ने बड़ा आपातकालीन अभियान शुरू किया गया है। जब तक कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में न आ जाए, पुलिस ने लोगों से इलाके से दूर रहने और घरों के अंदर रहने की अपील की है।

बता दें कि सिडनी में बॉन्डी बीच पर हनुक्का उत्सव का आयोजन चल रहा था। इसी बीच बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ने बताया कि वहां अफरा-तफरी मची हुई थी, चीख-पुकार मची हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। पुलिस ने दो संदिग्ध हमलावरों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे इलाके को घेरकर जांच कर रही है और लोगों की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं।

प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने जताया दुख

इस बीच प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने गोलीबारी पर एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि बोंडी के दृश्य चौंकाने वाले और परेशान करने वाले हैं। पुलिस और इमरजेंसी रेस्पॉन्डर जमीन पर लोगों की जान बचाने के लिए काम कर रहे हैं। मेरी संवेदनाएं हर उस व्यक्ति के साथ हैं जो इस घटना से प्रभावित हुआ है।

क्या है हनुक्का त्योहार?

बता दें कि हनुक्का यहूदियों के लिए रोशनी और चमत्कार का त्योहार है, जिसे ऑस्ट्रेलिया के सिडनी, मेलबर्न और गोल्ड कोस्ट जैसी जगहों पर यहूदी समुदाय बड़े उत्साह से मनाता है। ऑस्ट्रेलिया में यहूदियों की एक मजबूत कम्युनिटी है जो पारंपरिक तरीकों से इस त्योहार को पार्कों और सिटी सेंटर्स में मनाती है। इस भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थान और एक धार्मिक त्योहार के दौरान हुए हमले को स्पष्ट रूप से यहूदी विरोधी हमले के रूप में देखा जा रहा है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews