डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना ट्रंप का निधन, बेटी इवांका ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना ट्रंप का निधन, बेटी इवांका ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की पूर्व पत्नी इवाना ट्रंप (Ivana Trump) का निधन हो गया है। 73 साल की इवाना की मौत पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे एक अद्भुत और प्रेरणायादी महिला थीं। वहीं उनकी बेटी इवांका ट्रंप (Ivanka Trump) ने इस मौके पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है।

इवाना और डोनाल्ड ट्रंप का 30 साल पहले साल 1992 में तलाक हो गया था। वे अपने बच्चों के साथ लंबे समय से अलग रह रही थीं। 15 साल की शादी में उनकी तीन संतान हुई जिनमें डोनाल्ड जूनियर, इवांका ट्रंप और एरिक फ्रेडरिक शामिल हैं। इस मौके पर उनकी बेटी इवांका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होने अपनी मां के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि उनके जाने से मैं बुरी तरह टूटी हुई हूं। मैं उन्हें हमेशा मिस करूंगी। मेरे दिल में हमेशा उनकी यादें रहेंगी।

फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि उनकी मौत किस वजह से हुई है। शुरुआती तौर पर कहा जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट उनकी मौत की वजह सकती है लेकिन इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। उनका जन्म पूर्व चेकोस्लोवाकिया में हुआ था। पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप से हुई और फिर दोनों ने साल 1977 में शादी कर ली।

View this post on Instagram

A post shared by Ivanka Trump (@ivankatrump)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews