भूकंप से कांपी तुर्की और सीरिया की धरती, 4 देशों में मची तबाही, 7.3 रिक्टर रही तीव्रता, 150 लोगों की हुई मौत

भूकंप से कांपी तुर्की और सीरिया की धरती, 4 देशों में मची तबाही, 7.3 रिक्टर रही तीव्रता, 150 लोगों की हुई मौत

Earthquake In Turkey: 6 फरवरी सोमवार को तुर्किये में भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी, जिसकी तीव्रता 7.8 रिक्टर रही। सीरिया, इजराइल और लेबनान में भी भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। तुर्कीये की राजधानी अंकारा समेत 10 शहरों में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गए हैं। बड़ी-बड़ी 50 इमारतें मिट्टी में मिलती नजर आई। न्यूज एजेंसी AFP की माने तो अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं। वहीं करीब 400 लोग घायल हैं। सेनलुईर्फा शहर में 12 लोग, ओस्मानिए शहर में 5 लोग, और सीरिया में 42 लोग मारे गए। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

कई इमारतें भूकंप के झटकों के करण ढह चुकी है। इन मलबों में लोगों के फंसे होने आशंका जताई जा रही है।

तीन बार लगातार आया भूकंप

देश में भूकंप के झटके सुबह 4:17 बजे महसूस किये गए, इस वक्त लोग अपने घरों में सो रहे हैं। लगातार तीन बार भूकंप केझटके आए। दूसरा भूकंप 11 मिनट बाद आया, जिसकी तीव्रता 6.7 रिक्टर दर्ज की गई। वहीं तीसरा 19 मिनट बाद 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। यूनाइटेड स्टेटस जियॉलॉजीकल सर्वे के मुताबिक पहले भूकंप का सेंटर कहारामनमार्स प्रांत के गजियाँटेप शहर से 30 किलोमीटर और जमीन के 24 किलोमीटर नीचे था।

भूकंप से कारण गैस पाइपलाइन फटने की खबर

कई लोगों के मलबे के अंदर दबे होने की आशंका भी जताई जा रही है। जिसके लिए बचाव अभियान भी जारी है। लोगों में डर का माहौल है। तुर्कीये मीडिया के मुताबिक भूकंप के तेज झटकों के कारण गैस की पाइप्लाइन चुकी है। जिसके कारण कुछ स्थानों पर आग भी लगने की खबर सामने आ रही है। इससे पहले नवंबर में भी भूकंप के तेज झटकों ने इस देश की धरती कांपी थी, इस दौरान 22 लोग घायल हुए थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews