दुनिया में पहली बार इंसान और टेक्नॉलॉजी की शादी, महिला ने किया अपने AI होलोग्राफिक पार्टनर से विवाह का ऐलान

AI

Woman will marry her AI holographic partner : अब तक आपने कई तरह की शादियां देखी होंगी। सादगी वाली..धूमधड़ाके वाली। अरेंज मैरिज, लव मैरिज। आजकल तो कुछ ऐसे मामले भी सामने आए हैं जहां किसी ने खुद से ही शादी कर ली। कई जगह सेम सेक्स मैरिज को भी कानूनी अनुमति होती है तो ऐसी शादियां भी होती हैं दुनिया के कई हिस्सों में। लेकिन आज हम आपको एक बिलकुल अनूठी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं।

दुनिया की सबसे अनूठी शादी

हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) के युग में कदम रख चुके हैं और तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। AI हमारी जिंदगी में क्रांतिकारी बदलाव लेकर आ रहा है। लेकिन क्या आप ये कल्पना कर सकते हैं कि कोई किसी एआई होलोग्राफिक पार्टनर (AI Holographic Partner) से शादी कर ले ? दुनिया में ऐसा पहली शादी स्पेन में होने जा रही है।

महिला करेगी अपने AI होलोग्राफिक पार्टनर से विवाह

ये शादी करने जा रही हैं एलिसिया फ्रेमिस, जो स्पेनिश कलाकार हैं। इन्होने अपने एआई होलोग्राफिक पार्टनर से शादी करने का ऐलाल किया है। अगर सामान्य भाषा में कहें तो ये दुनिया में पहली बार किसी इंसान और टेक्नॉलॉजी के बीच होने वाली शादी होगी। इसे लेकर aicouncillor नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एलिसिया फ्रेमिस अपने एआई होलोग्राफिक पार्टनर के साथ बैठी हुई, खाना खाते और बात करती दिख रही हैं। इसके बाद वो फ्रिज में से कुछ निकालते और पार्टनर से बात करने हुए भी दिखती हैं। इनकी शादी रॉटरडैम में होने वाला एक समारोह में होगी और ये संबंध पहली बार मानवीय रिश्तों और प्रौद्योगिकी का मिश्रण बनेगा। खबरों के मुताबिक, इस जोड़े को ‘हाइब्रिड कपल’ के नाम से जाना जाएगा। इस स्पैनिश कलाकार ने अपने एआई पार्टनर को पिछले रिलेशनशिप्स के डेटा के आधार पर विकसित किया है। जानकारी के मुताबिक इन्होने अपने AI पार्टनर को AiLex नाम दिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews