शादी की खुशी में दुल्हन ने अपने पापा के साथ किया ऐसा डांस, उड़े सबके होश, देखें वीडियो

शादी की खुशी में दुल्हन ने अपने पापा के साथ किया ऐसा डांस, उड़े सबके होश, देखें वीडियो

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट | शादी हर किसी की जीवन के लिए सबसे बड़ा और बेहद ही खास दिन होता है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए इंसान किसी प्रकार का कोई कसर नहीं छोड़ता। इसी कड़ी में इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए अपने पिता के साथ डांस कर रही है। बता दें कि इस वीडियो में दोनों पिता और बेटी एक-के-बाद-एक एनर्जेटिक डांस करते नजर आ रहे हैं। पिता का डांस देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें – जबलपुर : एडमिनिस्ट्रेशन फीस के नाम पर भी वसूली करता था पूर्व बिशप पी.सी सिंह

हर पिता की ख्वाहिश होती है कि वह अपने बच्चों के विवाह को यादगार बनाएं। जिसके लिए वह अपनी हर परिस्थितियों को भूलते हुए केवल अपने बच्चों की खुशियों पर ध्यान देते हैं। उनका यह सपना होता है कि वह अपनी बेटी का कन्यादान करें। ऐसे में पिता ने अपनी बेटी के विवाह को स्पेशल बनाने के लिए अपनी उम्र की फिक्र ना करते हुए बेटी के साथ कदम-से-कदम मिलाते हुए डांस किए। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

यह भी पढ़ें – Gold Silver Rate : दशहरे से पहले चांदी में बड़ी उछाल, सोना भी महंगा, भाव देखकर ही खरीदें

दरअसल, यह वायरल वीडियो ब्रिटेन का है, जिसे रेबल नाम के एक इंस्टाग्राम यूज़र ने पोस्ट किया है। इस पोस्ट के  कैप्शन में उसने लिखा है कि, “मैं यह भी नहीं बता सकती कि मेरे पिताजी को मिडिल स्कूल से मेरे कुछ गो-मूव्स सिखाने में कितना मज़ा आया।” जो कि 21 अगस्त को पोस्ट किया गया था। बता दें कि वीडियो को अब तक 30 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और सभी इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। इस वीडियो में स्नीकर्स पहने नजर आ रही हैं साथ ही शादी की खुशी उनके चेहरे पर साफ-साफ देखी जा सकती है।

बता दें कि किसी भी वैवाहिक जीवन में शुरूआत से ही पति और पत्नी दोनों के आपसी तालमेल बनाकर चलना होता है क्योंकि इसी तालमेल पर ही दोनों का संपूर्ण जीवन निर्धारित होता है। दोनों में विश्वास, प्यार और एक दूसरे के प्रति इज़्ज़त की भावना एक सुखद और खुशहाल जिंदगी की नींव रखता है। इसके साथ ही दोनों को एक-दूसरे के परिवार, उनकी खुशियों को भी साथ में समेट कर चलना होता है।

यह भी पढ़ें – अभिनेत्री काजोल ने जया बच्चन को लगाई फटकार, वीडियो हुआ वायरल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews