18 साल के युवक ने पूरे परिवार को उतारा मौत के घाट, कहा ‘नरभक्षी थे सब, मुझे खा जाते’

पाली में 13 साल पुरानी रंजिश में हुई अंधी हत्या का खुलासा

An 18-year-old man killed his entire family : कभी कभी कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जिनपर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। इस घटना में भी ऐसा ही कुछ हुआ। 18 साल के युवक ने अपने पूरे परिवार वालों की हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां का नजारा दिल दहलाने वाला था। ऐसा लग रहा था जैसे उसने अलग अलग स्थानों पर घरवालों को गोली मारी है। गिरफ्तारी के बाद उसने पुलिस को जो बयान दिया वो और चौंकाने वाला है।

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक इस युवक का नाम सीजर ओलाल्डे है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अपने परिवार वालों को नुकसान पहुंचा रहा है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि उसने ही माता-पिता, बड़ी बहन और 5 साल के मासूम भाई की हत्या कर दी। वहां का हाल देखकर पुलिस के भी होश फाख्ता हो गए। पुलिस को घर की फर्श से कई खाली कारतूस मिले। इसने अपने सभी घरवालों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वो खुद की जान लेने की धमकी भी दे रहा था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने जो बयान दिया उसे सुनकर पुलिस एक बार फिर अचरज में पड़ गई। उसने कहा कि उसके घरवाले नरभक्षी थे और वो उसे मारकर खा जाने वाले थे। इस बयान के बाद पुलिस को लग रहा है कि वो मानसिक रूप से कुछ विक्षिप्त है और इसके बाद उसकी मेडिकल जांच भी कराई जाएगी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो उन्होने इस परिवार को बेहद अच्छे और खूबसूरत परिवार के रूप में याद किया। उन्होने बताया कि वो सभी अच्छे और मेहनती लोग थे। लेकिन इस घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी है और कोई समझ नहीं पा रहा है कि आखिर इस युवक ने इतनी जघन्य घटना को अंजाम क्यों दिया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews