24 दिन बाद ईरान के हमले का इजराइल ने दिया जवाब, सैन्य ठिकाने पर किए हवाई हमले

इजराइल ने ईरान पर 1 अक्टूबर को हुए हमले का पलटवार किया है। इजराइल ने ईरान पर शनिवार को बड़ा हमला किया है। जिसके चलते अब एक बार फिर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। इजराइल ने ईरान पर 24 दिन बाद पलटवार किया है। जिसके चलते एक बार सभी की नजरे इन दोनों देशो पर टिक गई है।
24 दिन बाद ईरान के हमले का इजराइल ने दिया जवाब, सैन्य ठिकाने पर किए हवाई हमले

इजराइल और ईरान में बढ़ रहे तनाव के बीच अब एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल इजराइल ने ईरान पर 24 दिन बाद पलटवार किया है। दरअसल इजराइली मीडिया के मुताबिक शनिवार सुबह इजराइल ने हवाई हमले किए हैं। इजराइल ने ईरान पर हवाई हमले का पलटवार करते हुए यह बड़ा हवाई हमला किया है। जिसके चलते अब एक बार फिर दो ताकतवर देश आमने सामने हो गए हैं।

दरअसल इजराइल ने न सिर्फ ईरान पर बल्कि इस दौरान सीरिया पर भी हवाई हमले किए हैं। वहीं इन हमलों के चलते इजराइल, ईरान और इराक ने अपने एयरस्पेस को अस्थाई रूप से बंद कर दिया हैं। 24 दिन बाद किए गए इस पलटवार के चलते अब फिर इन दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

इजराइल को भी जवाब देने का अधिकार: IDF

इजराइली मीडिया के मुताबिक इजराइल द्वारा यह हमला ईरान की राजधानी तेहरान और करज शहर में किया गया है। वहीं जानकारी में यह भी सामने आया है कि हमले से पहले इसकी जानकारी व्हाइट हाउस को दी गई थी। इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) के मुताबिक इजराइली सेना द्वारा किया गया यह हमला 1 अक्टूबर को हुए हमले के जवाब में किया गया है। उनका कहना है कि इजराइल ईरान के सैन्य ठिकाने पर सटीक हमले किए जा रहे है। यदि इजराइल पर हमले होते हैं तो ऐसे में इजराइल को भी जवाब देने का अधिकार है।

क्या फिर पलटवार करेगा ईरान?

जानकारी के मुताबिक इजराइल ने ईरान पर कम से कम 7 मिसाइलें दागीं है। वहीं इस हमले के बाद अमेरिका ने इजराइल का समर्थन किया है। अमेरिका का कहना है कि इजराइल द्वारा किया गया यह हमला ईरान के हमले का जवाब है। इससे पहले 1 अक्टूबर को ईरान ने इजराइल पर हमले किए थे और इजराइल को पलटवार न करने की चेतावनी भी दी थी। हालांकि अब इजराइल ने ईरान पर पलटवार कर दिया है। वहीं NYT की रिपोर्ट की मानें तो इजराइल के द्वार किए गए इस हमले के बाद ईरान के पलटवार की उम्मीदें काफी कम दिखाई दे रही हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews