फ्रांस के राष्ट्रपति की लव स्टोरी नहीं है किसी फिल्म की कहानी से कम, 15 की उम्र में 39 साल की टीचर को दे बैठे थे दिल

इमैनुएल मैक्रों और ब्रिगिट की प्रेम कहानी एक स्कूल से शुरू होकर फ्रांस की राष्ट्रपति निवास तक पहुंची। दरअसल दोनों के बीच उम्र का फासला, समाज का विरोध और टीचर-स्टूडेंट वाला रिश्ता जैसी इन तमाम चुनौतियों के बावजूद दोनों ने एक दुसरे का एक दुसरे का साथ निभाया।
फ्रांस के राष्ट्रपति की लव स्टोरी नहीं है किसी फिल्म की कहानी से कम

इमैनुएल मैक्रों की लव स्टोरी 1993 में शुरू हुई थी, जब वो केवल 15 साल के थे और उनकी टीचर ब्रिगिट ट्रोग्नियू 39 साल की। खास बात ये थी कि ब्रिगिट पहले से शादीशुदा थीं और तीन बच्चों की मां थीं। उन्हीं की एक बेटी मैक्रों की क्लासमेट भी थी। एक स्कूल प्ले “The Art of Comedy” के सिलसिले में मैक्रों ने ब्रिगिट से मदद ली और यहीं से मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। धीरे-धीरे ये रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़कर प्यार में बदल गया।

दरअसल जब परिवार और स्कूल को इस रिश्ते के बारे में पता चला तो विवाद खड़ा हो गया। लोगों को लगा कि मैक्रों ब्रिगिट की बेटी को डेट कर रहे हैं, लेकिन जब सच्चाई सामने आई कि उनका रिश्ता ब्रिगिट से है, तो परिवार खासकर मैक्रों के माता-पिता काफी नाराज हो गए। उन्होंने बेटे को ब्रिगिट से दूर करने के लिए पेरिस भेज दिया। लेकिन जाने से पहले मैक्रों ने ब्रिगिट से कहा “जो भी हो जाए, मैं आपसे शादी करूंगा।”

2007 में इमैनुएल मैक्रों से शादी कर ली

वहीं समय बीता तो, ब्रिगिट ने 2006 में अपने पहले पति से तलाक ले लिया और 2007 में इमैनुएल मैक्रों से शादी कर ली। उस वक्त मैक्रों 29 और ब्रिगिट 54 साल की थीं। उन्होंने उसी चर्च में शादी की जहां ब्रिगिट की पहली शादी हुई थी। शादी में ब्रिगिट के तीनों बच्चों ने भी हिस्सा लिया। दरअसल शुरुआत में फ्रांस की जनता और मीडिया ने इस रिश्ते को खूब ट्रोल किया। उम्र का फर्क, टीचर-स्टूडेंट का रिश्ता और ब्रिगिट का पहले से शादीशुदा होना सब कुछ इस प्रेम कहानी के खिलाफ जाता था। लेकिन इमैनुएल मैक्रों ने कभी अपने रिश्ते को छिपाया नहीं।

एक पॉलिटिकल एडवाइजर भी उनकी पत्नी

दरअसल धीरे-धीरे समय ने सबकुछ बदल दिया। जब मैक्रों राष्ट्रपति बने, तो ब्रिगिट न केवल उनकी पत्नी बल्कि एक पॉलिटिकल एडवाइजर और स्ट्रैटेजिस्ट के तौर पर भी सामने आईं। आज भी वो उनके हर फैसले में साथ होती हैं, चाहे वह पब्लिक पॉलिसी हो या प्रेसिडेंशियल कैंपेन। इमैनुएल और ब्रिगिट आज फ्रांस की सबसे चर्चित जोड़ियों में गिने जाते हैं, जिनका रिश्ता साहस और सच्चे प्यार की मिसाल बन गया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews