हजारों फ़ीट ऊंचे जहाज से गिरे लोग, दहशत और खौफ़ का यह मंजर..

हजारों फ़ीट ऊंचे जहाज से गिरे लोग, दहशत और खौफ़ का यह मंजर..

दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे और मची अफरातफरी के बीच हालात बद से बदतर हो गए है। लोग जल्द से जल्द काबुल छोड़ना चाहते है, और काबुल से बाहर निकलने का एकमात्र जरिया काबुल एयरपोर्ट से उड़ान भर रहे हवाई जहाज है। लोगो में दहशत और खौफ के कई हैरान करने वाले वीडियो काबुल एयरपोर्ट से सोमवार को सामने आए। एक वीडियो में प्लेन पर जैसे-तैसे चढ़ने के लिए कोशिश करते लोग नजर आए। वहीं इसके बाद एक वीडियो में हवा में उड़ते विमान से कम से कम दो से तीन लोगों के गिरने की बात सामने आई है। काबुल एयरपोर्ट से एक विमान के उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही ये हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें : गृहयुद्ध के बीच फंसा अफगानिस्तान, Taliban ने ‘कंधार’ पर किया कब्जा

— Major Surendra Poonia (@MajorPoonia) August 16, 2021

वहीं एक ओर वीडियो भी सामनें आया है, जिसमें विमान के उड़ान भरने के दौरान कुछ लोग प्लेन को पकड़े हुए नजर आए थे। काबुल हवाई अड्डे के पास स्थानीय लोगों ने दावा किया कि उन्होंने तीन लोगों को उड़ान भरते विमान के पहियों को पकड़े हुए देखा था और बाद में उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ लोग विमान का दरवाजा बन्द हो जाने के बाद बाहर लटक गये। विमान जब हवा में ऊंचाई पर पहुंचा तो ऐसे कई लोग नीचे गिर गये।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews