
PM Narendra Modi, PM Robert Fico
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश यात्रा पर हैं, दो देशों की यात्रा पर गए PM Modi दूसरे चरण में फ्रांस के बाद रविवार रात स्लोवाकिया पहुंच गए, स्लोवाकिया की आजादी के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है इस यात्रा को दोनों देशों के आपसी संबंधो के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, इस यात्रा में पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा क्षेत्र आदि पर चर्चा की
पीएम मोदी ने एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए नमस्कार से अपना संबोधन शुरू किया फिर उन्होंने स्लोवाकिया की भाषा में अभिवादन किया, उन्होंने कहा हमारे आत्मीयता भरे स्वागत के लिए प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। वे अनुभवी नेता होने के साथ भारत के सच्चे मित्र हैं। भारत-स्लोवाकिया संबंधों को नई ऊंचाई तक पहुंचाने में उनकी मित्रता और अटूट प्रतिबद्धता का विशेष महत्व रहा है। मुझे खुशी है कि आज उनसे मिलकर हमारे संबंधों में एक ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने का सुअवसर मिला।
मोदी ने कहा कि मेरी यह यात्रा किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की स्लोवाकिया की पहली यात्रा है। मुझे खुशी है कि इस ऐतिहासिक अवसर पर हमने अपने संबंधों को कंप्रिहेंसिव पार्टनरशिप (Comprehensive Partnership, व्यापक साझेदारी) का दर्जा देने का निर्णय लिया है। यह हमारे आपसी भरोसे, साझा प्राथमिकताओं और भविष्य के लिए एक साझा विज़न को दर्शाता है।
पीएम ने कहा India-EU FTA को अंतिम रूप देने में स्लोवाकिया से मिले सहयोग के लिए मैं प्रधानमंत्री फिको का विशेष आभार व्यक्त करता हूं। हम इसके जल्द से जल्द कार्यान्वयन के लिए काम करेंगे ताकि दोनों देशों के उद्योग, स्टार्टअप्स और traders इसका अधिकतम लाभ उठा सकें।
स्लोवाकिया की एक यूनिवर्सिटी में AI के विषय पर
स्थापित होगी India Chair
मोदी ने कहा मुझे खुशी है कि स्लोवाकिया की एक यूनिवर्सिटी में AI के विषय पर India Chair स्थापित की जा रही है, AI मानवता की सेवा और प्रगति का सशक्त माध्यम बने, यही हमारी साझा सोच है। हमारा मानना है कि AI का भविष्य केवल नवाचार से नहीं, बल्कि भरोसा, जिम्मेदारी (और मानवीय गरिमा (human dignity) पर आधारित होना चाहिए।
रक्षा क्षेत्र में भारत स्लोवाकिया के बीच एलओआई साइन हुआ
उन्होंने कहा 2017 में स्लोवाकिया की पहली सैटेलाइट भारत द्वारा लांच की गई थी। आज भारत में स्पेस सेक्टर अभूतपूर्व गति से नई ऊंचाइयां छू रहा है। मैं स्लोवाकिया की कंपनियों को इस विकास-यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं। रक्षा सहयोग हमारे गहरे आपसी विश्वास और स्ट्रेटेजिक कन्वर्जेन्स का प्रमाण है। मुझे खुशी है कि इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में आज हमने एलओआई (Letter of Intent) साइन किया। इससे संयुक्त विकास, संयुक्त उत्पादन और रक्षा उद्योग के बीच सहयोग को नई गति मिलेगी।
उपनिषदों का “स्लोवाक” भाषा में अनुवाद सांस्कृतिक निकटता का उदाहरण
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक और लोगों एक बीच आपसी सम्बन्ध हमारे संबंधों को मजबूत आधार प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा भारत के प्राचीन उपनिषदों का “स्लोवाक” भाषा में अनुवाद किया जाना हमारी सांस्कृतिक निकटता का उत्कृष्ट उदाहरण है। स्लोवाकिया में रह रहे भारतीय मूल के लोग यहां की अर्थव्यवस्था और समाज में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
The translation of India’s ancient Upanishads into the Slovak language is an excellent example of our cultural closeness.
People of Indian origin living in Slovakia are making significant contributions to its economy and society.
To enhance the mobility of professionals and… pic.twitter.com/yEAO1P7BIc
— BJP (@BJP4India) June 15, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

