Sex Therapy : घायल सैनिकों के इलाज के लिए सेक्स थेरेपी, सरकार उठाती है खर्च

sex racket

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अब तक आपने कई तरह की थेरेपी के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपको जो बताने जा रहे हैं उससे आप अचरज में पड़ सकते हैं। एक देश ऐसा भी है जो अपने सैनिकों को सेक्स थेरेपी (Sex Therapy) मुहैया कराता है। इजरायल (Israel) में सैनिकों को सरकार सेक्स थेरेपी उपलब्ध कराती है।

Indore : अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई, सीएसपी ने अधेड़ को मारा थप्पड़, बोले- यहीं गाड़ दूंगा

युद्ध की विभीषिका झेलने वाले देश इजरायल में घायल सैनिकों के पुनर्वास के लिए काफी सुविधाएं मुहैया कराती है। इनमें से एक है सरोगेट सेक्स थेरेपी, जिसके तहत घायल व यौन पुनर्वास की आवश्यकता रखने वाले सैनिकों को ये थेरेपी दी जाती है। इसमें एक ऐसे व्यक्ति को हायर किया जाता है, जो जरूरतमंद व्यक्ति के लिए सेक्स पार्टनर की तरह व्यवहार करता है। इन्हें एक कपल की तरह महसूस कराया जाता है और इस तरह व्यक्ति को भावनात्मक और शारीरिक संबल मिलता है। हालांकि सेक्स थेरेपी हमेशा ही विवादास्पद रही है और कई देशों में इसे वेश्यावृत्ति की तरह देखा जाता है। लेकिन इजरायल ने काफी हद तक स्वीकृति मिली है जिसमें सेक्ट सरोगेट थेरेपी के जरिए शरीर और मन से घायल व्यक्ति को सामान्य जीवन में लौटाने की कोशिश की जाती है। इसमें थेरेपी का पूरा खर्च भी सरकार उठाती है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews