रेस्टॉरेंट में खाने का बिल आया 2800, कस्टमर ने टिप में दिए 12 लाख रूपये

रेस्टॉरेंट में खाने का बिल आया 2800, कस्टमर ने टिप में दिए 12 लाख रूपये

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। क्या आप ये कल्पना कर सकते हैं कि कोई व्यक्ति रेस्टॉरेंट में खाना खाने जाए और 2800 का बिल आने पर 12 लाख की टिप दे दे। भले ही ये सुनने में अविश्वनीय लगे, लेकिन ऐसा हुआ है न्यू हैम्पशायर (New Hampshire) में। खास बात ये है कि इस दरियादिल शख्स की पहचान उजागर नहीं हुई है।

कोरोना का Rare Case, 10 महीने तक लगातार पॉजिटिव रहा 72 वर्षीय शख्स

लंदनडेरी में स्टंबल इन बार एंड ग्रिल के मालिक ने इस बिल की फोटो फेसबुक पर शेयर की। रेस्टॉरेंट के मालिक माइकल ज़ारेला ने ग्राहक का नाम लिये बिना लिखा है कि स्टंबल इन बार एंड ग्रिल में एक बहुत उदार ग्राहक आया था और उनकी उदारता के लिए हम शुक्रगुजार हैं। इस बिल में खाने की रकम और टिप का कॉलम बना है और साफ दिख रहा है कि बिल महज 37 डॉलर का है जिसपर ग्राहक ने 16000 डॉलर की टिप दी है। ये राशि करीब 12 लाख रूपये होती है। रेस्तरां के मालिक ने कहा कि पहले को उन्हें लगा कि उन्होने गलत राशि पढ़ ली है, लेकिन ध्यान से देखने पर समझ आया कि वाकई में इतनी भारी टिप दी गई है। ये टिप की राशि रेस्टॉरेंट के सभी वेटर्स में बराबर बराबर बांट की गई है। कोरोना महामारी के समय दुनिया भर की होटल इंडस्ट्री पर मार पड़ी है, ऐसे में इस तरह का घटनाएं मानवीयता का बड़ा सबूत है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews