शराब पीकर दफ्तर पहुंची महिला, कंपनी ने निकाला, फिर कोर्ट ने दिलाया लाखों का मुआवजा

शराब पीकर दफ्तर पहुंची महिला, कंपनी ने निकाला, फिर कोर्ट ने दिलाया लाखों का मुआवजा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अगर कोई कर्मचारी दफ्तर में शराब (Alcohal) पीकर आए तो क्या होगा। जाहिर सी बात है उसपर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कार्यस्थल पर नशा करके जाना कभी भी स्वीकार्य नहीं होता। ऐसा ही हुआ स्कॉटलैंड (Scotland) में, जब एक महिला कर्मचारी शराब पीकर ऑफिस पहुंच गई। ऐसी हरकत करने पर कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया। लेकिन इसके बाद जो हुआ, वो चौंकाने वाला था।

शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी पर कसा तंज, कहा- “इसे कहते हैं येड़ा बनकर पेड़ा खाना”

मालगोर्जाता क्रोलिक (Malgorzata Krolik) नाम की ये महिला अपने ऑफिस में शराब पीकर पहुंच गई। एडिनबर्ग (Edinburgh) की इस कंपनी ने शिफ्ट से 9 घंटे पहले शराब पीकर ऑफिस आने का आरोप लगाकर उसे नौकरी से निकाल दिया था। जानकारी के मुताबिक ये महिला एक फैंक्ट्री में काम करती थी और अपनी शिफ्ट से 9 घंटे पहले उसने शराब पी ली थी। जब वो काम पर पहुंची तो उसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी। कंपनी के मैनेजर ने उससे पूछताछ के दौरान सवाल किया था कि क्या वो शराब पीकर आई है, जिसके जवाब में महिला ने हां कहा था। इसके बाद कंपनी ने अपनी पॉलिसी के मुताबिक उसे नौकरी से निकाल दिया।

ये महिला 11 साल से इस कंपनी में काम कर रही थी। नौकरी से निकाले जाने के बाद उसने कानून क सहारा लिया और कंपनी की शिकायत की। यहां ताज्जुब की बात ये रही कि कोर्ट ने उसकी दलील सुनकर फैसला उसके पक्ष में सुनाया। कोर्ट ने कंपनी को आदेश दिया कि वो महिला को मुआवजे (Compensation) के तौर पर 5000 यूरो यानी करीब 4 लाख 33 हजार 204 रुपये अदा करे। कोर्ट के फैसले के बाद जिस कंपनी ने महिला को शराब पीने के कारण निकाल दिया था, उसी को मुआवजे की राशि देनी पड़ी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews