कोविड अस्पतालों में जमकर अय्याशी, खुलेआम हो रही है सेक्स पार्टियां

sex racket

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। थाईलैंड में छापामार कार्रवाई में एक नया खुलासा हुआ है। कोरोना के लिए बनाए गए कई कोविड अस्पताल अय्याशी का अड्डा बन गए हैं। सेंट्रल थाईलैंड में बनाए गए ऐसे कई अस्थायी अस्पतालों से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं।

B’day Special: पॉप स्टार माइकल जैक्सन से जुड़ी ये बातें जानकर आप भी हो जाएंगे दंग

कोरोना काल में पूरे विश्व में इससे निपटने के लिए काफी इंतजाम किए गए। इनमें अस्थायी तौर पर कोविड अस्पतालों व केयर सेन्टरो की स्थापना भी प्रमुख थी। थाईलैंड में भी इस तरह के काफी अस्पताल बनाए गए ताकि मरीजों को वक्त पर इलाज मिल सके। महामारी के पीक दौर में थाईलैंड में भी ऐसे कई अस्पताल बनाए गए लेकिन अब जब पेशेन्ट कम हुए हैं तो यहां पर कई मरीज अय्याशी करते नजर आ रहे हैं। यहां बने इमरजेंसी अस्पतालों में कुछ पेशेंट्स द्वारा ड्रग लेने से लेकर ग्रुप सेक्स करने तक की खबरें सामने आ रही है। इन सेंटरों से आने वाली ऐसी शिकायतों ने सभी को हैरान कर दिया है।

दरअसल थाईलैंड के इंटरनल सिक्योरिटी ऑपरेशन कमांड ऑफिसर्स ने गुप्त रूप से पीपीई किट पहनकर इन सेंटर पर छापा मारा और वहां मौजूद करीब 1000 मरीजों से बातचीत की। यहां काफी बड़ी संख्या में सिगरेट और हुक्का मिला जो प्रतिबंधित है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे को जब खंगाला गया तो वहां कई पुरुष और महिलाएं एक दूसरे के वार्ड में जाते हुए देखे गए। अब ऐसे में जब अचानक कोरोना के केस थाईलैंड में फिर बढ़ने लगे हैं, इस तरह के मामलों ने सरकार को चिंता में डाल दिया है कि वह आखिर इन गतिविधियों को कैसे रोके।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews