US Presidential Election 2024: राष्ट्रपति नहीं चुने जाने पर ट्रंप ने कही बड़ी बात, दे डाली खून-खराबे की चेतावनी

US Presidential Election 2024: राष्ट्रपति नहीं चुने जाने पर ट्रंप ने कही बड़ी बात, दे डाली खून-खराबे की चेतावनी

US Presidential Election 2024: अमेरिका में इस साल के अंत में राष्ट्रपति चुनाव होना है। जिसे लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गंभीर हैं। चुनाव नतीजों को लेकर पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने एक रैली के दौरान खुली चेतावनी दे दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में एक रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने खून खराबे की बात कही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

ट्रंप की चेतावनी

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनाव को लेकर गंभीर है। उन्होंने एक रैली के दौरान कहा कि अगर वह इस साल के अंत में होने वाले चुनावों में निर्वाचित नहीं हुए तो देश में ‘खून-खराबा’ होगा। एक रिपोर्ट के माध्यम से यह जानकारी दी गई है। दरअसल ओहियो के डेटन के पास ट्रंप एक रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब अगर मैं निर्वाचित नहीं हुआ तो देश के लिए खून-खराबा होने वाला है। आगे उन्होंने कहा कि यह सबसे कम होगा की खून-खराबा हो। ये स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

क्या था इस चेतावनी का मतलब

बता दें कि रिपोर्ट में यह साफ नहीं है कि ट्रंप किस बात को लेकर ऐसा कह रहे थे। क्योंकि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप रैली में ऑटोमोबाइल उद्योग के बारे में शिकायत कर रहे थे। रैली में उपस्थित भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि अगर वह दोबारा निर्वाचित होते हैं तो चीन अमेरिका में किसी भी वाहन को नहीं बेच पाएगा। बता दें कि इसी साल के अंत में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने को है।

साल के आखिरी में है चुनाव

इसी साल के अंत में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होना है। चुनाव से पहले ही पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपनी रैलियों में बाइडन पर निशाना साधते रहते हैं। ट्रंप का आरोप हैं कि कैपिटल हिल हिंसा मामले को लेकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई है। वो अपने चुनाव अभियानों के कार्यक्रमों के दौरान अक्सर 6 जनवरी की घटनाओं को सामने लाते हैं। ट्रंप अभी भी 2020 के चुनावों की निंदा करते हैं। 2020 के चुनाव में ट्रंप हार गए थे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews