ओह माय गॉड! मेरा प्लेन क्रैश हो रहा है…. टोरंटो में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुए प्लेन में सवार महिला का वीडियो हुआ वायरल!

कनाडा के टोरंटो में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुए प्लेन में सवार एक महिला यात्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, जिस दौरान यह प्लेन पलट रहा था, उसी समय महिला ने इसे अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया।
ओह माय गॉड! मेरा प्लेन क्रैश हो रहा है.... टोरंटो में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुए प्लेन में सवार महिला का वीडियो हुआ वायरल!

मंगलवार को कनाडा के टोरंटो के पास पीयरसन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें डेल्टा एयरलाइंस का एक विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में सवार एक पैसेंजर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जिस दौरान विमान पलट रहा था, उसी दौरान यह पैसेंजर अपने फोन से इसकी रिकॉर्डिंग कर रही थी। इस वीडियो में पैसेंजर जानकारी दे रही है कि प्लेन पलट गया है।

पैसेंजर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और यूजर्स इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस प्लेन दुर्घटना में 18 लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Hayden नाम के एक यूजर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि यह वीडियो मुझे मेरी दोस्त से मिला, जो फ्लाइट 4819 में डेल्टा एयरलाइंस की उड़ान के दौरान मौजूद थी। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार से प्लेन पलटी खा रहा है और यात्री घबराए हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रही महिला भी बेहद डरी हुई लग रही है और बता रही है कि प्लेन क्रैश हो चुका है।

हवाएं बहुत तेज गति से चल रही थीं

वहीं, इस हादसे को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि कनाडा के टोरंटो में मौसम बेहद खराब था और हवाएं बहुत तेज गति से चल रही थीं। टोरंटो में इस समय तेज बर्फीला तूफान आया हुआ था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। तेज हवाओं और बर्फीले तूफान के चलते प्लेन पलट गया। इस समय टोरंटो में 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। हालांकि, अब तक इस हादसे का सटीक कारण सामने नहीं आ सका है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews