यूनाइटेड किंगडम से जबलपुर आए 10 लोग, सभी का सेम्पल लेकर किया गया होम आइसोलेट

यूनाइटेड किंगडम से जबलपुर आए 10 लोग, सभी का सेम्पल लेकर किया गया होम आइसोलेट

जबलपुर, संदीप कुमार| भले ही जबलपुर (Jabalpur) में कोरोना (Corona) का असर कम हो गया हो पर जिला प्रशासन किसी भी तरह की लापरवाही बरतने के मूड में नही है| यही कारण है कि दूसरे देश से जबलपुर आने वाले लोगो को चिन्हित कर कोविड से संबंधित जाँच की जा रही है।

यूनाइटेड किंगडम से आए लोग, डॉक्टर ने ली सेम्पलिंग
जबलपुर कलेक्टर को जानकारी लगी कि कुछ लोग यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) से आए हुए और उनकी संख्या करीब 10 है तो उन्होंने तुरंत जिला स्वास्थ्य अधिकारी को उनकी सेम्पलिंग करवाने की जिम्मेदारी दी, साथ ही निर्देश दिए गए है कि जब तक उनकी रिपोर्ट नही आ जाती तब तक सभी लोह होम आइसोलेट हो जाए,साथ ही अपने परिवार वालो से दूर रहने की सलाह भी जिला प्रशासन के द्वारा यू.के से आए लोगो को दी गई है।

यूनाइटेड किंगडम में आई है कोरोना की दूसरी लहर…
जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा का कहना है कि सभी को ज्ञात है कि यूनाइटेड किंगडम में कोरोना की दूसरी लहर ने दस्तक दे दी है | लिहाजा इस को देखते हुए जो लोग भी यूनाइटेड किंगडम से आ रहे हैं एहतियात तौर पर पहले उनका सेम्पल टेस्ट करवाया जाएगा और रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही उनको बाहर निकलने की अनुमति दी जाएगी| कलेक्टर ने बताया कि यूनाइटेड किंगडम से आए सभी लोगों को चिन्हित कर लिया गया है और सभी के सैंपल लेने के बाद उन्हें होम आइसोलेट रहने की सलाह दी गई है।

कलेक्टर ने आनन फानन में 10 डॉक्टरों की बनाई टीम…..
यूनाइटेड किंगडम से जबलपुर आये लोगो की सूची एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा CMHO को भेजी गई थी जिसके बाद कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर CMHO डॉ रत्नेश कुरारिया द्वारा DPM विजय पाण्डेय, डॉ विभोर हजारी, डॉ प्रियंक दुबे सहित 10 चिकित्सको को बाहर से आए लोगो के टेस्ट करवाने की जिम्मेदारी दी गई। सैंपलिंग के लिए टीम तैयार कर चिकित्सको को सैंपलिंग किट के साथ प्राप्त सूची में दिए पतो में रवाना किया गया और फिर सभी का।सैंपल टेस्ट लेकर मेडिकल कोविड लैब भेजा गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews