बरगी में लगा 100 साल का Lockdown, तहसीलदार ने जारी किए आदेश

बरगी में लगा 100 साल का Lockdown, तहसीलदार ने जारी किए आदेश

जबलपुर, संदीप कुमार। बरगी में प्रशासन ने 100 साल का लॉकडाउन (Lockdown) लगाया है। नायब तहसीलदार द्वारा हस्ताक्षरित आदेश के मुताबिक तो ऐसा ही हुआ है। इस आदेश के अनुसार अब बरगी क्षेत्र में 03 अप्रैल 2021 से लेकर 19 अप्रैल 2121 तक के बंद के आदेश जारी किए गए हैं।

ये भी देखिये – Scindia की नाराजगी की खबरों के बीच कांग्रेस ने यूं ली चुटकी- प्रदेश में चुनाव और महाराज महल में?

दरअसल बरगी तहसील में नायब तहसीलदार कार्यालय से एक बंद को (Lockdown) लेकर आदेश जारी किया गया है। इसमें लिखा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण आवश्यक दुकानों को छोड़कर जनरल स्टोर, फल सब्जी की दुकानें, निजी कार्यालय पूरी तरह बंद रहेंगे। साथ ही साप्ताहिक बाजार आगामी आदेश तक बंद रहेंगे। लेकिन इस आदेश में तारीखों को लेकर बड़ी गड़बड़ी हुई है। बंद को लेकर जारी इस आदेश के आखिरी में लिखा है कि आदेश दिनांक 03/04/2021 को प्रभावशील होगा साथ ही दिनांक 19/04/2121 को पूर्व की भांति गतिविधियां पुन: संचालित होंगी। इस प्रकार टाइपिंग मिस्टेक, बेखयाली या जो भी कारण रहा हो, लेकिन प्रशासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अब यहां करीब 100 साल का लॉकडाउन लग गया है।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में संक्रमण दर 3 प्रतिशत बढ़ी है। इसे लेकर अलग अलग स्थानों पर प्रशासन हरसंभव उपाय कर रहा है। रविवार लॉकडाउन के अलावा कुछ स्थानों पर अधिक समय का बंद भी किया गया है। चारों बड़े शहर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में स्थिति अधिक विकट है। इसी के साथ मंदसौर, खरगौन, रतलाम, बैतूल सहित कुछ और जिलों में भी कोरोना चिंताजनक रूप से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा मरीज इंदौर में आए वहीं भोपाल दूसरे नंबर पर रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews