Scindia की नाराजगी की खबरों के बीच कांग्रेस ने यूं ली चुटकी- प्रदेश में चुनाव और महाराज महल में?

scindia

scindia

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia ) BJP की राष्ट्रीय स्तर पर स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 30 में से 24वें नंबर पर आंके गए हैं। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 30 नाम हैं और सिंधिया (Scindia) का स्थान इनमें से 24वां है। उसी तरह दमोह उपचुनाव (Damoh By-election 2021) के लिए भाजपा ने सिंधिया को 10वें नंबर पर रखा है। इसके बाद अब फिर कुछ ऐसा हो गया है कि सिंधिया की नाराजगी की खबरें आ रही हैं।

ये भी देखिये – Mask: कोरोना से बचाव को लेकर सख्त शिवराज, मास्क नहीं लगाने वालों पर जुर्माना भी, जेल भी

चर्चा है दमोह उपचुनाव में प्रचार के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया (Scindia) को नहीं बुलाया गया है। इसके बाद नाराज सिंधिया ने 5 अप्रैल का अपना ग्वालियर दौरा निरस्त कर दिया है। इसे लेकर कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट करते हुए कहा है कि “दमोह उपचुनाव में प्रचार के लिए नहीं बुलाने से नाराज व अपनी किरकिरी से बचने के लिए श्रीमंत ने अपना 4-5 अप्रैल का ग्वालियर दौरा ही निरस्त कर दिया है। वैसे भी उनके इस दौरे में दमोह प्रचार का कोई कार्यक्रम नहीं था, प्रदेश में चुनाव और महाराज महल में ?” इस तरह कांग्रेस ने फिर सिंधिया पर तंज किया है। इससे पहले भी लगातार कांग्रेस सिंधिया पर कटाक्ष करती रही है। चाहे वो बात हो महाराज से भाई साहब पर आने की या फिर दमोह में पोस्टर बैनर पर उनकी तस्वीर गायब होने की। इस बीच सिंधिया के ग्वालियर दौरे के निरस्त होने की खबर ने कांग्रेस को एक और मौका दे दिया है।

https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1378236542058033154?s=20

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews