जबलपुर में 12 नए केस, दो परिवार के 8 लोग कोरोना पॉजिटिव

जबलपुर में 12 नए केस, दो परिवार के 8 लोग कोरोना पॉजिटिव

जबलपुर| संदीप कुमार| आईसीएमआर लैब (ICMR LAB) से आज मिली रिपोर्ट में नये पॉजिटिव मामलों में दो परिवारों के आठ लोग शामिल हैं | जबकि 4 अन्य लोग है, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona Positive) आई है। इस प्रकार गुरूवार को जबलपुर (Jabalpur) में 12 नए मामले सामने आये हैं|

एक परिवार तकी रजा कम्पाउंड नार्थ सिविल लाइन का निवासी है, इस परिवार के चार सदस्य पॉजिटिव पाये गये हैं, इनमें दो महिलाएं एवं दो पुरुष शामिल हैं । ये पूर्व में संक्रमित आये व्यक्ति के सम्पर्क में आने वालों में शामिल हैं | इसी तरह पंप हाउस के पास आजादनगर गोहलपुर निवासी परिवार के भी चार सदस्य पॉजिटिव पाये गये हैं।इनमें आठ बर्षीय बालक, दस वर्ष की बालिका तथा 52 वर्ष की महिला एवं 60 बर्षीय पुरुष शामिल हैं| ये पूर्व में संक्रमित पाई गई निजी हॉस्पिटल की कर्मचारी के सम्पर्क में था|

चाँदमारी घमापुर निवासी 32 वर्षीय युवा शामिल है जिसकी माँ पूर्व में पॉजिटिव पाई गई थीं । इसी तरह अगस्टीन स्कूल के पास न्यू शास्त्री नगर में रहने वाले 57 और 61 वर्षीय व्यक्ति को पॉजिटिव पाया गया है । ये दोनों भी पूर्व में पॉजिटिव पाये गये व्यक्ति के सम्पर्क में थे। इसके अलावा एक प्रवासी मजदूर जो कि अहमदाबाद से आया था वह भी पॉजिटिव आया है।

कोरोना मरीजों की जबलपुर में संख्या

-12 नए मरीजों में दो परिवारों के 8 लोग शामिल
-जबलपुर में बढ़कर 295 हुई कोरोना मरीजों की संख्या
-11 लोगो की हुई हैं कोरोना से मौत

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews