फ्रूटी पीने से 12 साल की बच्ची हुई बीमार, पैकेट से निकले मरे हुए कीड़े

12-year-old-girl-ill-after-drink-frooti-in-jabalpur

जबलपुर|

“मैंगो फ्रूटी-फ्रेश एन जूसी”गर्मी में अपने आपको तरो ताजा करने के लिए अगर आप फ्रूटी पी रहे है तो जरा हमारी इस खबर पर जरूर ध्यान दीजिएगा क्योकि हो सकता है कि फ्रूटी पीने के बाद आप अस्पताल न पहुँच जाए। जबलपुर के साठीया कुआँ के पास रहने वाली 12 साल की किशोरी फ्रूटी पीने के बाद बीमार हो गई है जिसे ईलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है| बच्ची की हालत फ्रूटी पीने के बाद बिगड़ना परिजन बता रहे है।

बच्ची मल्लिका चौरसिया के पिता का कहना है कि पड़ोस की दूकान से उसने फ्रूटी खरीद कर लाई थी जिसे पीने के बाद वो बीमार हो गई।परिजनों का कहना है कि जिस फ्रूटी को उसने पिया है उसमें मरे हुए कीड़े निकले थे।हालांकि अभी तक परिजनों ने इसकी शिकायत कही नही की है।इधर डॉक्टर भी मान रहे है कि फ़ूड पॉइजन से बच्ची की तबियत बिगड़ी है क्योंकि उसने जो फ्रूटी पी है वो गंदी थी।फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है जिसका अभी ईलाज जारी है।तो हमारा आपसे आग्रह है कि जब भी अगर आप पैक वस्तु को खाते पीते है तो ये जरूर सुनिश्चित कर ले कि क्या वो आपके खाने पीने योग्य है य नही।क्योकि हो सकता है कि मल्लिका की तरह आप भी गंदे खाद्य पदार्थों को खाकर बीमार पड़ जाए।

 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews