13 साल की बच्ची ने अपने जन्मदिन पर दान किये 11 हजार रूपये, 8 साल से कर रही थी बचत

13 साल की बच्ची ने अपने जन्मदिन पर दान किये 11 हजार रूपये, 8 साल से कर रही थी बचत

जबलपुर/संदीप कुमार

कोरोना के दौर मे क्या बर्थडे और क्या सेलीब्रेशन। खास तौर पर बच्चो में इस बात के लेकर ज्यादा निराशा हो सकती है क्योंकि इन दिनों न तो कोई केक शॉप खुली है न ही नई ड्रेस ली जा सकती है। लेकिन पर जबलपुर में एक  छात्रा ने कोविड 19 के इस महामारी के दौर में अपने 13वें जन्मदिन पर सेलिब्रेशन की जगह डोनेशन को महत्व दिया।

ये हैं 13 साल की सृष्टि मेश्राम और इन्होने 5 साल की उम्र  से लेकर अब तक जमा की गई अपनी सारी बचत कोरोना पीड़ितों की सहायता के लिये दान दे दी है। करीब  8 साल में सृष्टि ने लगभग 11 हजार रूपये जमा किये थे और अपने जन्मदिन पर उन्होने 11 हज़ार का चैक रेड क्राॅस सोसायटी में जमा कराया।

इस नेक मकसद को लेकर सृष्टि ने पहले अपने पापा के सामने अपनी मंशा जाहिर की और उसे सुन पापा ने भी उसका हौसला बढ़ाया। जिसके बाद सृृष्टि ने ये पैसे कोरोना संकट के लिये दान कर दिये। 11 हजार का चैक देते हुए सृष्टि ने अपने जन्मदिन पर कलेक्टर भरत यादव का आशीर्वाद भी लिया। ये पहल उन तमाम बच्चों और टीनएजर्स के सामने एक नजी़र पेश करती है जिसमें वे अपना बर्थडे सेलीब्रेशन न कर पाने से दुखी हैं। इस तरह के उदाहरण हमारे सामने संवेदनशील भविष्य की तस्वीर खींचते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews