Jabalpur News: 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Jabalpur News: 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Jabalpur News : जबलपुर के माढ़ोताल थाना अंतर्गत प्रोफेसर कालोनी में रहने वाले 15 साल के किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर को नीचे उतारा और मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

10वीं में हो गया था फेल

बता दें कि छात्र दसवीं कक्षा में पढ़ता था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस साल दसवीं की परीक्षा दी थी और उसमें फेल हो गया था। जिसके कारण वह निराश था। वहीं, परीक्षा के समय उसकी मां का भी देहांत हो गया था जिसके कारण वह और अधिक डिप्रेशन में था। फिलहाल, पुलिस किशोर द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम की जांच शुरू कर दी है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews