जबलपुर में कोरोना ब्लास्ट, 196 नए केस सामने आए, आंकड़ा 4900 के पार

पूर्व सांसद

जबलपुर, संदीप कुमार। शनिवार को शहर में कोरोना के 196 नये मरीज सामने आए। वहीं कोरोना से स्वस्थ होने पर 113 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 2235 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट्स में कोरोना के 196 नये मरीज सामने आये। शनिवार को डिस्चार्ज हुये 113 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या अब 3699 हो गई है।

शुक्रवार की शाम 6 बजे से शनिवार शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 196 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 4934 पहुँच गई है। बीते चौबीस घण्टे के दौरान तीन व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 96 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1139 हो गये हैं। शनिवार को 1575 व्यक्तियों के सेम्पल कोरोना की जाँच हेतु लिये गये हैं, अब तक कुल 78770 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट हेतु सेम्पल लिये जा चुके हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews