
Jabalpur News : जबलपुर कलेक्ट्रेट में दो मोबाइल चोर आपस में भिड़ गए। तभी वहां मौके पर मौजूद नगर सैनिकों ने दोनों चोरों को पकड़ा और उन्हें ओमती थाना पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवकों ने रेलवे स्टेशन से एक मोबाइल चुराया और फिर उसके बंटवारे को लेकर आपस में भिड़ गए। जिसके बाद एक चोर भागते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा जिसका पीछा करते हुए दूसरा भी वहां तक पहुंच गया।
[dgv_vimeo_video id=”831451270″]
नगर सैनिक ने दी ये जानकारी
वहीं, नगर सैनिक ने बताया कि वो कलेक्ट्रेट गेट पर ड्यूटी कर रहें थे। तभी सामने से एक युवक भागता हुआ आया। पीछे से एक महिला और एक युवक चोर-चोर चिल्लाते हुए आए। इसके बाद दोनों युवक आपस में लड़ने लगे। जिसके बाद हम लोगों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, पूछताछ में पता चला है कि एक युवक रवि कटनी का रहने वाला है जबकि दूसरा रहीम हाईकोर्ट के सामने मस्जिद में रहता है।
[dgv_vimeo_video id=”831450541″]
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

