जबलपुर में दिखा तेज रफ्तार का कहर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौके पर हुई मौत

जबलपुर में दिखा तेज रफ्तार का कहर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौके पर हुई मौत

Jabalpur Road Accident : जबलपुर में बुधवार की देर रात भेड़ाघाट थाना के सहजपुर गांव के पास एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, सुंदरादेही गांव में रहने वाले ओम श्री अपनी बच्ची का इलाज करवाकर वापस अपनी पत्नी के साथ गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार शहजपुर के पास में पहुंची तो हाईवे पर बैठे हुए जानवरों को बचाने के प्रयास में उनकी कार पुलिया से जा टकराई। घटना के बाद कार के परखच्चे उड़ गए।

गांव वापस लौट रहे थे सभी

स्थानीय लोगों ने तुरंत ही कार में फंसे लोगों को भेड़ाघाट थाना पुलिस की मदद से मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि ओम श्री की पत्नी सविता सिंह ठाकुर गर्भवती भी थी। भेड़ाघाट थाना पुलिस के मुताबिक, सुंदरादेही गांव में रहने वाले ओम श्री अपनी बच्ची का इलाज करवाकर वापस अपने गांव की जबलपुर से सुंदरादेही लौट रहे थे।

पेशे से किसान था मृतक

फिलहाल, पुलिस ने तीनों ही शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा है। साथ ही इस घटना की जांच भी पुलिस कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक पेशे से किसान था। वहीं, इस हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews