संस्कारधानी फिर शर्मसार, 3 साल की मासूम के साथ 70 साल के बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म

संस्कारधानी फिर शर्मसार, 3 साल की मासूम के साथ 70 साल के बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म

जबलपुर, संदीप कुमार। संस्कारधानी की पुलिस इन दिनों महिला उत्पीड़न अपराध रोकने और उनको लेकर एक तरफ जहां जागरूक करने के लिए अपना विशेष अभियान चला रही है तो वहीं दूसरी ओर महिला और मासूमों से संबंधित अपराध रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को फिर जबलपुर में एक घिनौनी घटना सामने आई है जहां पर की मासूम के साथ एक बुजुर्ग ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पड़ोस में रहने वाले बुजुर्ग ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म
घटना ओमती थाना के नया मोहल्ला क्षेत्र की है जहां पर की घर के बाहर खेल रही करीब तीन साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में ही रहने वाले 70 साल के बुजुर्ग ने दुष्कर्म की घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी रिटायर्ड बैंक अधिकारी है जिसने हाल ही में दूसरी शादी भी की थी। बच्ची जब घर के बाहर खेल रही थी तभी उसने बच्ची को बुलाया और उसके साथ रेप किया।

बच्ची रोते रोते पहुंची पिता के पास और बताई पूरी घटना
आरोपी बुजुर्ग इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने के बाद वहां से चला गया और बच्ची रोते हुए जब अपने मां-बाप के पास पहुंची और सारी बात बताई। बच्ची के माता-पिता तुरंत ही बुजुर्ग के घर पहुंचे जहां पर आरोपी ने पीड़ित बच्ची के माता-पिता को धमकाने की कोशिश भी की।

मासूम के घरवालों ने थाने में की शिकायत
इसके बाद नया मोहल्ला निवासी माता-पिता तुरंत ओमती थाना पहुंचे और आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। ओमती पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत के आधार पर धारा 376 का.ख और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews