Jabalpur News: जबलपुर में रेलवे स्टेशन के बाहर ठंड से 4 महीने की बच्ची की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

Chhindwara News

Jabalpur News : मध्यप्रदेश के जबलपुर में रेलवे स्टेशन के बाहर आज 4 माह की बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार वालों का कहना है कि दो दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण बच्ची की मौत हुई है। बच्ची की मौत के बाद गरीब नवाज कमेटी के इनायत अली ने मदार टेंकरी कब्रिस्तान मे बच्ची का अंतिम संस्कार करवाया।

भीख मांगकर करते हैं अपना गुजारा

बच्ची के परिजनों का कहना है कि वह लोग भीख मांगकर अपना गुजर- बसर करते है और रात को फिर स्टेशन के बाहर ही सो जाते है। बीती रात पड़ी ठंड की चपेट मे बच्ची आ गई थी और उसकी मौत हो गई। बच्ची के दादा सलीम शाह ने बताया कि वह लोग भीख मांगकर गुजर बसर करते है। दरअसल, बीते 2 दिनों से शीत लहर के बीच उनका परिवार फुटपाथ पर सो रहा था। बिछाने को ना चादर थी ना ही उढने को कंबल। सिर्फ एक पतली साल के सहारे मां अपनी बेटी को खुले आसमान के नीचे फुटपाथ पर लेकर बैठी थी, आसमान से ओस गिर रही थी।

ठंड से हुई मौत

आखिरकार ठंड से हराकर बच्ची ने आज सुबह दम तोड़ दिया। मृतक बच्ची के परिजनों का कहना है कि वह लोग भीख मांग कर अपना गुजर-बसर करते हैं, उनके पास ना ही ओढाने को कुछ है और ना ही बिछाने को को ऐसी स्थिति में बच्ची को ठंड लगी और उसकी मौत हो गई।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews