Jabalpur News: 51 साल की मादा हाथी चंचला ने तोड़ा दम, वेटनरी अस्पताल में चल रहा था इलाज

Jabalpur News: 51 साल की मादा हाथी चंचला ने तोड़ा दम, वेटनरी अस्पताल में चल रहा था इलाज

Jabalpur News : जबलपुर के पनागर में बीते दिनों पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में बीमार हुई 51 साल की मादा हाथी चंचला की मौत हो गई। बता दें कि चंचला कुछ दिनों वेटनरी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जिसने आज सतपुला के पास खुले मैदान में दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले चंचला को अधिक मात्रा में तरबूज खिला दिया गया था। जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ गई थी।

[dgv_vimeo_video id=”837304011″]

महंत गोविंद गिरी ने दी ये जानकारी

चंचला की देखरेख कर रहे महंत गोविंद गिरी ने बताया कि उसके यूरिन में ब्लड आ रहा था। जिसके कारण उसे इलाज के लिए वाइल्डलाइफ सेंटर ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, जेसीबी की मदद से एक बड़ा गड्डा खोदा गया और फिर सतपुला के नजदीक जंगल में विधि-विधान से उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।

[dgv_vimeo_video id=”837303958″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews